जीने का नया रास्ता दे गया
वो कोड़े खा के हमको शिफा दे गया
1. दुखो का प्याला वो हमारे लिए पी गया
तेरे लिए मेरे लिए कैसे कैसे जी गया
हमें सारे लोगों की दवा दे गया
जीने का नया रास्ता दे गया
2. जो उसे मारते थे उसको सताते थे
मुंह पर भी थूकते थे सूली पर चढ़ाते थे
उनको भी देखो वो दुवा दे गया
जीने का नया रास्ता दे गया
3. भूले थे भटके थे दुनिया की राहों में
उसने लिया हमको अपनी पनाहों में
और हमे जीवन नया दे गया
जीने का नया रास्ता दे गया