हाँफता हूँ प्रभु तेरे दरस को- Haphata hun Prabhu Tere Darash Ko
हाँफता हूँ प्रभु तेरे दरस को, जैसे प्यासी हिरणी रे,
तड़पत है मन मोरा एैसे, जैसे जल बिन मछली रे…2
- नयन मोरे बरसात करें नित सुन लोगों के ताने रे-2
कहते रहे जल-जल के मुझसे-2, कहाँ तेरा परमेश्वर रे,
तेरे दरस की झलक को पाने घूमूं जैसे तकली रे।
तड़पत है मन मोरा…………………… - याद करूं जब बीते पल को मन मेरा भर आता है,
दृश्य तेरी महिमा गाने का-2, नयनों में छा जाता है।
तेरी आश में बैठा गाऊं मन की बाजे ढ़पली रे।
तड़पत है मन मोरा………………. - मन को स्वयं ही समझाता हूँ, क्यों तू निराश और व्याकुल रे-2
आस लगाये रहना प्रभु की-2, मत हो इतना आतुर रे,
दिन में दिखाएंगे प्रभु करूणा, रात्रि को गीत मैं गाऊँगा,
अपने जीवन भर हे स्वामी-2, तुमसे दूर न जाऊँगा।
तड़पत है मन मोरा……………….
आपके लिए और भी बहुत कुछ है पढने के लिए ll
Full Website- https://www.jesuslife.in/
Jesus Song- Jesus Hindi Song
English Song Jesus English Song
Bible Vachan बाइबिल सन्देश
विचार अनमोल विचार